केदारनाथ में भी जमा होली का रंग

विपरीत परिस्थितियों में केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्य में जुटी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने भी केदारनाथ में जमकर होली खेली। इस दौरान ट्रेकिंग टूर पर केदारनाथ पहुंचे भारतीय सैन्य अकादमी के कैडेट्स ने भी केदारनाथ में जमकर होली का आनंद उठाया। भारतीय सैन्य अकादमी का दल ट्रैकिंग पर 20 मार्च को केदारनाथ पहुंचा था।
 

विपरीत परिस्थितियों में केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्य में जुटी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने भी केदारनाथ में जमकर होली खेली।  इस दौरान ट्रेकिंग टूर पर केदारनाथ पहुंचे भारतीय सैन्य अकादमी के कैडेट्स ने भी केदारनाथ में जमकर होली का आनंद उठाया। भारतीय सैन्य अकादमी का दल ट्रैकिंग पर 20 मार्च को केदारनाथ पहुंचा था। गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम केदारनाथ में आई दैवीय आपदा के बाद से ही केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्य में जी –जान से जुटी हुई कई है। (देखें तस्वीरें | केदारनाथ में शून्य से कम तापमान में भी जारी है पुर्ननिर्माण कार्य) कई बार सर्दियों में भारी बर्फबारी के बीच तापमान के शून्य से नीचे जाने पर भी ‘निम’ की टीम ने हौसला नहीं छोड़ा और केदारनाथ में पुर्निनिर्माण कार्य को जारी रखा है। (देखें वीडियो | बर्फ की सफेद चादर में लिपटा केदारनाथ मंदिर)