शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

रूद्रप्रयाग [उत्तराखंड पोस्ट] आज सुबह शुभ मुहूर्त में भगवान केदारनाथ के पवित्र धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। धाम के मुख्य कपाट सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर बंद कर दिए गए। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकाल के छह माह में भोले बाबा की पूजा ओंकारेश्वर
 

रूद्रप्रयाग [उत्तराखंड पोस्ट] आज सुबह शुभ मुहूर्त में भगवान केदारनाथ के पवित्र धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। धाम के मुख्य कपाट सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर बंद कर दिए गए।
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकाल के छह माह में भोले बाबा की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में संपन्न होगी।
केदारनाथ मंदिर को 10 कुन्टल फूलों से सजाया गया। कपाट बंद होने के समय धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

कपाट बंद होने से पहले पुजारी ने मंदिर के गर्भगृह में सुबह तीन बजे से विशेष पूजा अर्चना शुरू की। भोग लगाने के बाद भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। इसके बाद भगवान को समाधि पूजा की गई और गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए गए।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/