केदारनाथ धाम में रिकार्ड संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु, बढ़ाया गया दर्शन का समय

केदारनाथ (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ धाम में भोलेनाथ के दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालुओं का तांता लगाा हुआ है। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने सुबह मंदिर खोलने और दर्शन के समय में बदलाव किया है। अब मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए 18 घंटे तक खोला जा रहा
 

केदारनाथ (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ धाम में भोलेनाथ के दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालुओं का तांता लगाा हुआ है। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने सुबह मंदिर खोलने और दर्शन के समय में बदलाव किया है।

अब मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए 18 घंटे तक खोला जा रहा है। सुबह 4 बजे खोले जा रहे हैं और रात 11 बजे बंद किए जा रहे हैं।

मंदिर समिति की ओर से दिनभर में सुबह 4 से शाम के 4 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। इसके बाद बाबा केदार को बाल भोग लगाने के लिए मंदिर के कपाट 4 से 5 बजे तक एक घंटे बंद किए जा रहे हैं। इसके बाद शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि नौ मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा पर अभी तक 2 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                              

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost