उत्तराखंड | सगाई से लौटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक की मौत, चार लोग घायल

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुरुवार शाम को एक तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तिमली गांव में एक सगाई कार्यक्रम
 

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुरुवार शाम को एक तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तिमली गांव में एक सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे। घटना का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है।

गनीमत रही कि वाहन खाई में नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।  हादसे में तिलवाड़ा के युवक नरेंद्र पंवार की मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost