उत्तराखंड | महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) जखोली विकासखंड के पपडासू गांव की 55 वर्षीय एक महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक महिला शुक्रवार को जंगल घास लेने गई थी। जब वह वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन
 

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) जखोली विकासखंड के पपडासू गांव की 55 वर्षीय एक महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक महिला शुक्रवार को जंगल घास लेने गई थी। जब वह वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक भी उसका पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह महिला का शव बरामद हुआ है। पिछले एक माह में गुलदार के हमले की ये तीसरी घटना है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost