उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, यहां मैक्स वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोग थे सवार

 
 

चंपावत ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के चंपावत में भीषण हादसा हुआ है। जहां जिले के सिप्टी छतकोट मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरा मैक्‍स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है । हादसे में 11 लोग घायल हुए है जिनमें  4 लोग गंभीर घायल है।  

 

 

मिली जानकारी के अनुसार  हादसे के दौरान वाहन में 11 लोग सवार थे।  शुक्रवार को चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला में बंद होने के कारण होने के कारण उक्त वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ को वैकल्पिक मार्ग से जा रहा था। अचानक लफड़ा के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को  रेस्क्यू किया है। आनन-फानन में सभी घायलों को गहरी खाई से निकालने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से एक घायल यात्री की नाजुक हालत को देखते हुए एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी ले जाया गया है। बताया गया हे कि सभी घायल उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज तहसील क्षेत्र के निवासी हैं.