उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा - खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत
Nov 24, 2025, 17:20 IST
टिहरी ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार को नरेंद्रनगर क्षेत्र के कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई हैं। 20 लोग घायल बताए जा रहे है, जिन्हें बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 28 यात्री सवार बताए जा रहे है। थे जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए थे।