भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला बोल, विधायकों की खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप

उत्तराखंड में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में गहराए सियासी संकट को लेकर कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। आम आदमी पार्टी ने देहरादून में भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दोनों पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस पर सत्ता
 

उत्तराखंड में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में गहराए सियासी संकट को लेकर कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। आम आदमी पार्टी ने देहरादून में भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दोनों पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस पर सत्ता के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है। आप का कहना है कि बीजेपी और कांग्रेस ने उत्तराखंड को एक बार फिर शर्मिंदा कर दिया है।

आप नेता अनूप नौटियाल ने कहा कि  जिन लोगों को राज्य की जनता ने पांच साल चुना अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए वही देहरादून में जनता के ठेकेदार बनकर जनता के भविष्य को और उलझाने में लगे हैं।

आम आदमी पार्टी ने इसी बहाने उत्तराखंड की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को सबक सिखाने की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी का साथ देने की अपील की है।