इन 21 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का भी होगा सम्मान

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर राज्य की त्रिवेंद्र सरकार 21 महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार देगी। साथ ही अच्छा काम करने वाली 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने वर्ष 2019-20 के लिए दिए जाने वाले इन पुरस्कारों
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर राज्य की त्रिवेंद्र सरकार 21 महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार देगी। साथ ही अच्छा काम करने वाली 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

 

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने वर्ष 2019-20 के लिए दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के नामों की घोषणा की। इन सभी को 8 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

 

इन महिलाओं का होगा सम्मान

अल्मोड़ा से प्रीति भंडारी, शिवानी आर्य, बागेश्वर से गुंजन बाला, चंपावत से जानकी चंद, चमोली से शशि देवली, देहरादून से उन्नति बिष्ट, संगीता थपलियाल, गीता मौर्या, हरिद्वार से पुष्पांजलि अग्रवाल, नैनीताल से कंचन भंडारी, मालविका माया उपाध्याय, पिथौरागढ़ से सुमन वर्मा, शीतल पौड़ी गढ़वाल से मधु खुगशाल टिहरी गढ़वाल से कीर्ति कुमारी, रुद्रप्रयाग से बबीता रावत, सुमती थपलियाल, ऊधमसिंह नगर से ज्योति उप्रेती अरोड़ा, मीनू लता गुप्ता, चंद्रकला राय और उत्तरकाशी से हर्षा रावत।

 

इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

अल्मोड़ा से नीता गोस्वामी, गीता देवी, बागेश्वर से पुष्पा, चंपावत से हेमा बोरा, चमोली से अंजना रावत, देहरादून से हयात फातिमा, सुधा, सीमा, हरिद्वार से पूनम, सुमनलता यादव, असमा, नैनीताल से गंगा बिष्ट, समारेज, निर्मला पांडे, पिथौरागढ़ से चंद्रकला, पौड़ी से अर्चना देवी, रोशनी, रुद्रप्रयाग से सुशीला देवी, टिहरी गढ़वाल से लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, उत्तरकाशी से कुसुम मेहर और बीना चौहान शामिल हैं।

 

कौन थी तीलू रौतेली

उत्तराखंड की तीलू रौतेली 15 से 20 साल की आयु में सात युद्ध लड़ने वाली विश्व की एकमात्र वीरांगना है। तीलू रौतेली केवल 15 साल की उम्र में रणभूमि में कूद गई थी। सात साल तक उन्होंने दुश्मन राजाओं को कड़ी चुनौती दी।

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/