एवलांच में लापता हुए अल्मोड़ा के अजय का शव मिला, अप्रैल में हुई थी शादी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित द्रोपदी के डांडा में आए एवलांच में अभी तक कुल 19 शव बरामद कर लिये गये है जबकि 10 शवों की खोज अब भी जारी है। एवलांच में लापता अल्मोड़ा का युवा पर्वतारोही अजय बिष्ट का शव बरामद हो गया है। चार दिन बाद रेस्क्यू टीम को शव मिल गया है। शव मिलने की सूचना के बाद से घर में कोहराम मच गया। मृतक का उत्तरकाशी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।
पर्वतारोही अजय बिष्ट (32) पुत्र डीएस बिष्ट निवासी अल्मोड़ा भी अपने साथियों के साथ उत्तरकाशी गए हुए थे। शुरू से ही पर्वतारोहण के शौकीन अजय अपने पर्वतारोहण कोर्स के लिए दल के साथ गए थे। उन्होंने पूर्व में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) से एडवेंचर में एडवांस कोर्स करने के लिए संस्थान में दाखिला लिया था।
बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय अजय लंबे समय से पर्वतारोण में रुचि रखते हैं। वह क्षेत्र में कैफे भी चलाते हैं। इसी साल अप्रैल में उनका विवाह हुआ था। अल्मोड़ा से इंटर मीडिएट पास करने के बाद अजय ने एसएएस मोहाली ने किया था। अजय ने निम से एडवेंचर में एडवांस कोर्स के लिये संस्थान में दाखिला लिया था। अजय साहसिक गतिविधियों में काफी रुचि रखते हैं।
चार अक्टूबर दिन मंगलवार को उत्तरकाशी जनपद के द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर एवलांच आ गया था। इस हादसे में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षु पर्वतारोहियों का दल चपेट में आ गया था। इसमें अब तक 19 शव बरामद कर लिये गये है जबकि 10 शवों की खोज अब भी जारी है।