उत्तराखंड | नदी में नहाने गए 12वीं के छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

 
 

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा जिले से दुखद खबर सामने आई है यहां एक गधेरे में नहाने गए 12वीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है युवक अपने मामा के घर आया हुआ था।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक लिंक रोड में रहने वाला छात्र वैभव नयाल नगर के एक प्राइवेट स्कूल में 12 क्लास में पढ़ता था। रविवार को वह बल्टा क्षेत्र में अपने मामा के यहां गया। बताया गया है रविवार को वह घर के पास गधेरे में नहाने चला गया। यहां पर उसका लोगों ने तैरता हुआ शव देखा।

सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने उसका शव निकाला। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक इकलौता बताया जा रहा है।