अल्मोड़ा | महिला की हत्या कर चेहरे पर डाला तेजाब, झाड़ियों में मिला शव

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा में ताड़ीखेत ब्लॉक के देवलीखेत गांव के पास गुरुवार को झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से निकाला। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है वहीं आशंका जताई जा रही है कि ये शव एक या
 

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा में ताड़ीखेत ब्लॉक के देवलीखेत गांव के पास गुरुवार को झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से निकाला।

महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है वहीं आशंका जताई जा रही है कि ये शव एक या 2 दिन पुराना है। उपप्रधान दुर्गा राम की सूचना के बाद राजस्व पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को झाड़ियों से निकाला। शिनाख्त छिपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह जलाया गया है।

आशंका जताई जा रही है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले ने इसके लिए तेजाब का इस्तेमाल किया होगा। महिला की पहचान नहीं हो सकी हैं।राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल रानीखेत भेज दिया है। राजस्व पुलिस ने कहा, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost