अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोश्यारी को दिखाए काले झंडे

अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को काले झंडे दिखाए। कोश्यारी जैसे ही चौघानपाटा पहुंचे तो उनके काफिले को प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने रोक दिया। कांग्रेसियों के हाथों में काले झंडे थे और वे भाजपा के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस दौरान कोश्यारी ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया, लेकिन कांगेसियों
 

अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को काले झंडे दिखाए। कोश्यारी जैसे ही चौघानपाटा पहुंचे तो उनके काफिले को प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने रोक दिया। कांग्रेसियों के हाथों में काले झंडे थे और वे भाजपा के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

इस दौरान कोश्यारी ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया, लेकिन कांगेसियों ने उनकी कार पीटनी शुरू कर दी। इस पर कोश्यारी की कार में बैठे भाजपा नेता राजीव राज गुररानी बाहर निकले और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों के इस बर्ताव का विरोध किया। इस पर कुछ कांग्रेसियों ने उनके साथ हाथापाई कर दी।