अल्मोड़ा के चौखुटिया में हुआ नरभक्षी तेंदुए का अंत

अल्मोड़ा के चौखुटिया के महाकालेश्वर बैरती बैल्ट में नरभक्षी तेंदुए को शुक्रवार रात वन विभाग ने मार गिराया। तेंदुए के मारे जाने की ख़बर से बाद दहश्त में रह रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि महाकालेश्वर बैरती बैल्ट में कई दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ था। वन विभाग
 

अल्मोड़ा के चौखुटिया के महाकालेश्वर बैरती बैल्ट में नरभक्षी तेंदुए को शुक्रवार रात वन विभाग ने मार गिराया। तेंदुए के मारे जाने की ख़बर से बाद दहश्त में रह रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि महाकालेश्वर बैरती बैल्ट में कई दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ था। वन विभाग ने तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को बसभीडड़ा के पास घुंगोली में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को मार गिराया। वन विभाग की टीम तेंदुए को द्वाराहाट चंथरिया वन रेंज ले गई। एसडीओ भूपेंद्र सिंह जीना ने बताया कि मारा गया तेंदुआ नरभक्षी था और उसकी उम्र करीब सात से आठ वर्ष के बीच होगी।