कहते हैं ‘हिटो पहाड़’, खुद जा रहे हैं गाजियाबाद: अजय भट्ट

चेतना यात्रा के तहत अल्मोड़ा के मंडलकोट पहुंचे उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की हरीश रावत सरकार सो रहा है और सरकार को जगाने के लिए ही भाजपा चेतना यात्रा कर रही है। भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री
 

चेतना यात्रा के तहत अल्मोड़ा के मंडलकोट पहुंचे उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की हरीश रावत सरकार सो रहा है और सरकार को जगाने के लिए ही भाजपा चेतना यात्रा कर रही है। भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास की बजाए कर्जदार की पॉलिसी चला रहे हैं, हर उत्तराखंड का नागरिक पर 32 हजार रूपए के कर्ज के नीचे दबा हुआ है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का दोहरा चरित्र इस बात से ही उजागर होता है कि वे प्रवासी उत्तराखंडियों से तो ‘हिटो पहाड़’ का आह्वान करते हैं और खुद गाजियाबाद का रास्ता लगे हुए हैं। नारी निकेतन के मुद्दे को लेकर भी भट्ट ने हरीश रावत सरकार पर जमकर प्रहार किया। साथ ही कहा कि रावत काम करने की बजाए सिर्फ कोरी घोषणाएं कर रहे हैं। केन्द्र सरकार तो उत्तराखंड के विकास के लिए काम कर रही है, केन्द्र ने चार धाम यात्रा के लिए 11 हजार करोड़ की ऑल वेदर रोड का तोहफा उत्तराखंड को दिया है लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार विकास के नाम पर शून्य है। अजय भट्ट ने दावा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पत्ता उत्तराखंड से साफ होगा और भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।