जन्नत का नज़ारा देखना है तो आईए देवभूमि, बर्फ की चादर में लिपटा उत्तराखंड

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। गढ़वाल औऱ कुमाऊं में कई स्थानों पर बर्फबारी से जहां सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं इससे पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गढ़वाल मंडल में चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब में
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। गढ़वाल औऱ कुमाऊं में कई स्थानों पर बर्फबारी से जहां सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं इससे पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

गढ़वाल मंडल में चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई है तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और मसूरी और धनोल्टी में भी बर्फबारी हुई है।

वहीं कुमाऊं में पिथौरागढ़ के साथ ही मुन्सयारी, अल्मोड़ा, कौसानी में भी जमकर बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश और कई जगह ओलावृष्टि हुई है।

उत्तराखंड में सैलानी जहां  इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं वहीं बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए दिल्ली और आसपास से बड़ी संख्या में सैलानियों का इन इलाकों में पहुंचने का सिलसिला भी शुरु हो गया है।

Follow us on twitter – https://twitter।.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/