अल्मोड़ा के सैनिक की अंबाला में हुई मौत, सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

उत्तराखंड के एक सैनिक की अम्बाला में मौत हो गई। सैनिक के पार्थिव शरीर को लेकर सेना का एक दल उनके घर पहुंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अल्मोड़ा जनपद के बेडचूला निवासी सैनिक मनोहर सिंह नयाल की अम्बाला हरियाणा में अचानक मौत हो गई। मनोहर सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे। उनकी मौत
 

उत्तराखंड के एक सैनिक की अम्बाला में मौत हो गई। सैनिक के पार्थिव शरीर को लेकर सेना का एक दल उनके घर पहुंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अल्मोड़ा जनपद के बेडचूला निवासी सैनिक मनोहर सिंह नयाल की अम्बाला हरियाणा में अचानक मौत हो गई। मनोहर सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर से सैनिक की पत्नी पुष्पा नयाल व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सैनिक मनोहर सिंह नयाल भारतीय सेना के एएमसी कोर में कार्यरत थे। मनोहर का 11 वर्षीय बेटा व 5 वर्षीय बेटी है।