सल्ट विधानसभा उपचुनाव | भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने भरा नामांकन

सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने नामांकन दाखिल किया।
 

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान यशपाल आर्य, विशन सिंह चुफाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत,  सांसद अजय भट्ट , सांसद अजय टम्टा , प्रदेश महामंन्त्री संग़ठन अजेय, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि अन्य कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

बता दें कि उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने होली के दिन अपने प्रत्याशी घोषित किए। भाजपा में दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना को अपना उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने गंगा पंचोली पर दांव खेला है। गंगा पंचोली को हराकर ही सुरेंद्र जीना 2017 में यहां से विधायक बने थे।