सल्ट उपचुनाव | पोस्टल बैलेट जुड़ने के बाद सातवें चरण के भाजपा को फिर मिली बढ़त, जानें किसे मिले कितने वोट

मतगणना केंद्र पर कोविड नियमों का सख्त पालन किया जा रहा है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद प्रत्याशी और एजेंट अंदर जा पा रहे हैं। इसके बाद दोपहर तक नतीजे आने का संभावना जताई जा रही है। सातवे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। सातवें चरण में भाजपा 3168 मतों से आगे है। अब पोस्टल बैलेट भी जुड़ गए हैं।

 

सल्ट (उत्तराखंड पोस्ट) सल्ट विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गयी है। इस सीट पर 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके नतीजे दोपहर तक आने की संभावना जताई जा रही है।

मतगणना केंद्र पर कोविड नियमों का सख्त पालन किया जा रहा है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद प्रत्याशी और एजेंट अंदर जा पा रहे हैं। इसके बाद दोपहर तक नतीजे आने का संभावना जताई जा रही है। सातवे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। सातवें चरण में भाजपा 3168 मतों से आगे है। अब पोस्टल बैलेट भी जुड़ गए हैं।

सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के सातवे चरण की मतगणना का परिणाम : 

- महेश जीना        -13098

- गंगा पंचोली        -9930

- जगदीश चंद्र       -345

- नंदकिशोर          -166

 - पान सिंह           -243

- शिव सिंह रावत   -381

- सुरेंद्र सिंह          -364

-  नोटा               -467

बता दें कि यह सीट भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने उनके ही बड़े भाई महेश जीना को टिकट दिया है और चुनाव प्रचार के दौरान हर मंच से सुरेंद्र जीना के नाम पर ही वोट मांगे गए। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने इस चुनाव में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा उछाला और खुद को सल्ट की चेली के तौर पर प्रचारित किया था। गंगा पंचोली के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत की भी साख सल्ट के नतीजों के साथ जुड़ी हुई है।

राज्य गठन के बाद से अब तक के चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी कांग्रेस ने दो-दो बार बाजी मारी है। सल्ट विधानसभा से पहले व दूसरे चुनाव में कांग्रेस के रंजीत सिंह ने जीत हासिल की तो तीसरे और चौथे चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र सिंह जीना जीते।