अल्मोड़ा | रामगंगा में नहाने गए दो भाईयों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार सुबह अल्मोड़ा के मासी में रामगंगा में नहाने गए दो भाईयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों चाचा-ताऊ के बेटे थे।दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक विकासखंड के नौगांव अखोड़िया के रहने वाले अजय महर (18) पुत्र सोबन सिंह महर और योगेंद्र महर (17)
 

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार सुबह अल्मोड़ा के मासी में रामगंगा में नहाने गए दो भाईयों की डूबने से मौत हो गई।  दोनों चाचा-ताऊ के बेटे थे।दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के मुताबिक विकासखंड के नौगांव अखोड़िया के रहने वाले अजय महर (18) पुत्र सोबन सिंह महर और योगेंद्र महर (17) पुत्र रतन सिंह महर मंगलवार की सुबह रिश्तेदारी में मासी के सोमनाथ कॉलोनी में गए थे।सुबह करीब 10 बजे तीन युवक नदी में नहाने चले गए।

दोनों युवक तैरने के लिए नदी में कूद गए।जब दोनों काफी देर तक नदी से बाहर नहीं निकले तो साथ गए तीसरे युवक ने शोर मचाया तो लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

अजय महर अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ रहता था। उसने 12वीं की परीक्षा दी थी। वह इन दिनों परिवार के साथ नौगांव अखोड़िया आया था, जबकि योगेंद्र महर गांव में ही पढ़ता था, उसने 11वीं की परीक्षा दी थी। योगेंद्र के पिता भी चंडीगढ़ में ही नौकरी करते हैं।

 हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost