उत्तराखंड | बिजली गिरने से चाची और भतीजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा में चौना गांव में गुरुवार को खेतों में काम कर रहीं चाची और भतीजी की आकाशीय बिजली गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को 45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी नारायण राम और 21 वर्षीय भतीजी सपना खेतों
 

अल्‍मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) अल्‍मोड़ा में चौना गांव में गुरुवार को खेतों में काम कर रहीं चाची और भतीजी की आकाशीय बिजली गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को 45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी नारायण राम और 21 वर्षीय भतीजी सपना  खेतों में काम कर रहे थे तभी अचानक मौसम खराब हो गया और गर्जना के साथ तेज बारिश होने लगी। तभी चाची-भतीजी एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई।

इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी और दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। बहुत देर तक जब वे दोनों घर नहीं लौटी तो गांव वाले परिजनों ने उनकी तलाश की ।खेत में चाची-भतीजी का शरीर बुरी तरह झुलसा पड़ा था। दोनों को बेस चिकित्सालय लेकर पहुंचे, मगर तब उनकी मौत हो चुकी थीं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost