उत्तराखंड- अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत

 
 

अल्मोड़ा  (उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां लमगड़ा ब्लाक के सत्यों में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

 

चालक विनोद सिंह रावत (43) पुत्र दिवान सिंह रावत, निवासी गौलीमहर, लमगड़ा के रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह विनोद सिंह रावत (43) पुत्र दिवान सिंह रावत सवारियों को छोड़ कर वापस अपने घर को लौट रहे थे। इसी बीच सत्यों के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी । मोके पर पंहुची पुलिस चालक को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम करवा कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। विनोद की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है।