उत्तराखंड - पति-पत्नी की डूब कर मौत, 3 महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों में कोहराम

 
 

अल्मोड़ा ( उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा से दुखद घटना की खबर सामने आ रही है। मासी में रामगंगा नदी में नहाते समय एक नव दंपति की डूबने से मौत हो गई है। दोनों का विवाह करीब तीन माह पहले मार्च में हुआ था।

 

मिली जानकारी के अनुसार मासी के कनरैं गांव निवासी 26 वर्षीय ममता का विवाह पांच माह पूर्व 28 वर्षीय रोहित प्रजापति निवासी अलीगढ़ यूपी के साथ हुआ था। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे थे। बताया गया कि 8 जून को ममता पति के साथ अपने मायके कनरैं गांव आई थी। 12 जून को दोनों मासी में रहने वाली ममता की ताई  ताई के परिवार से मिलने गए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद दोनों रामगंगा नदी की तरफ चले गए। इस दौरान दोनों ने नहाने की इच्छा जताई।

 

नहाने के दौरान दोनों ने संतुलन खो दिया। देखते ही देखते दोनों नदी की गहराई में डूबने लगे। इससे पहले आसपास के लोग कुछ कर पाते दोनों डूब गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों की मौत पर दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।