उत्तराखंड | महिला की संदिग्ध मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

अल्मोड़ा से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह कसार देवी इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। 
 
 

ल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट ) अल्मोड़ा से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह कसार देवी इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुँचे एसएसआई ने बताया कि घटना आज सुबह करीब 5:45 बजे की है। महिला के शरीर का कुछ हिस्सा जला हुआ है।

मृतक महिला का नाम शोभा देवी (27) किशन निवासी मटेना डीनापानी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का एक साल पहले विवाह हुआ था।