सल्ट विधानसभा उपचुनाव पर मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी ?

उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। 49193 पुरुष व 47048 महिलाएं यानी कुल 96241 मतदाता शनिवार को भाजपा व कांग्रेस समेत सात प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम का बटन दबा मशीन में बंद करेंगे। मतदान प्रक्रिया शनिवार की सुबह सात बजे से शुरू हो गयी है और शाम पांच बजे तक चलेगी।
 

सल्ट (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। 49193 पुरुष व 47048 महिलाएं यानी कुल 96241 मतदाता शनिवार को भाजपा व कांग्रेस समेत सात प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम का बटन दबा मशीन में बंद करेंगे। मतदान प्रक्रिया शनिवार की सुबह सात बजे से शुरू हो गयी है और शाम पांच बजे तक चलेगी।

ये देखें प्रत्याशियों की लिस्ट- 

  1. महेश जीना (भाजपा)
  2. गंगा पंचोली (कांग्रेस)
  3. जगदीश चंद्र, (उपपा)
  4. शिव सिंह (सवर्जन दल)
  5. नंदकिशोर (पीपल्स पार्टी डेमोक्रटिव)
  6. पान सिंह रावत (निर्दल)
  7. सुरेंद्र सिंह (निर्दल)

भाजपा की ओर से दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना मैदान में हैं तो कांग्रेस से गंगा पंचोली मैदान में हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने इस सीट पर अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है। दोनों ही पार्टी अपनी जीत के दावे कर रही है। अब ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे की जनता ने किस पर भरोसा दिखाया है। इसके अलावा ये सवाल तीरथ सिंह रावत के लिए भी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है, वहीं कांग्रेस 2022 विधानसभा चुनाव से पहले इस सीट को जीतकर ये संदेश देने की कोशिश में है कि राज्य की जनता उनके साथ है।

राज्य गठन के बाद से अब तक के चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी कांग्रेस ने दो-दो बार बाजी मारी है। सल्ट विधानसभा से पहले व दूसरे चुनाव में कांग्रेस के रंजीत सिंह ने जीत हासिल की तो तीसरे और चौथे चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र सिंह जीना जीते।