मुख्यमंत्री के समाधान पोर्टल पर महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री के समाधान पोर्टल पर एक महिला ने आत्मदाह करने की धमकी दी है जिसके बाद से प्रशासन में हडकंप मच गया है। महिला ने अपने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला के अनुसार उसने इस बात की शिकायत पुलिस अफसरों से की पर कोई कार्रवाई नही हुई जिसके
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री के समाधान पोर्टल पर एक महिला ने आत्मदाह करने की धमकी दी है जिसके बाद से प्रशासन में हडकंप मच गया है।

महिला ने अपने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला के अनुसार उसने इस बात की शिकायत पुलिस अफसरों से की पर कोई कार्रवाई नही हुई जिसके बाद महिला ने मुख्यमंत्री के समाधान पोर्टल में भी शिकायत की। साथ ही सुनवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित एक गांव की महिला वर्तमान में लालडांठ रोड हल्द्वानी में रहती है। महिला के अनुसार शादी के सात माह बाद ही दहेज के लालच ने महिला को मायके में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। महिला ने ससुरालियों पर दवाई खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि समय-समय पर उसके सुसराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 16 अप्रैल को ससुरालियों ने दवाइयां खिलाकर गर्भपात करा दिया। 18 अप्रैल को उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया तो वह मायके में रहने लगी। इसके बाद तीन मई को डरा धमकाकर उसे और उसकी मां को तहसील में बुलाकर कागजों पर हस्ताक्षर करवा दिए। महिला ने पति पर फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर धमकाने का भी आरोप लगाया है।

इसके बाद 24 मई को वह वकील से मिलने नैनीताल गई थी। वहां से पति डरा-धमकाकर उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने 30 अगस्त को समाधान पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर 10 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर 10 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी दी है।

 (उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)