देश की रक्षा के लिए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद,परिजनों में कोहराम

शहीद जवान संजय बिष्ट नैनीताल जिले के रातीघाट के हली गांव के रहने वाले थे। संजय बिष्ट 19 कुमाऊँ 9 पैरा में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक संजय कुछ समय पहले घर आए थे और 15 दिन पहले ही पोस्ट पर वापस लौटे थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आ रही है। देश की रक्षा करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में बुधवार को नैनीताल जिले का एक जवान शहीद हो गया है।

शहीद जवान संजय बिष्ट नैनीताल जिले के रातीघाट के हली गांव के रहने वाले थे। संजय बिष्ट 19 कुमाऊँ 9 पैरा में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक संजय कुछ समय पहले घर आए थे और 15 दिन पहले ही पोस्ट पर वापस लौटे थे।

उनकी शहादत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया वही पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस मुठभेड़ में दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं उनकी शहादत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, डीएम नैनीताल वंदना सिंह समेत तमाम लोगों ने दुख प्रकट किया है और उनके परिजनों के प्रति गहरी सवेदना व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- नैनीताल जनपद के रातीघाट निवासी वीर जवान संजय बिष्ट जी के जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। माँ भारती की रक्षा करते हुए आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।