बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग, जानिए बीजेपी से किसे मिलेगा टिकट ?

उपचुनाव की अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की जाएगी। पांच सितंबर को वोटिंग होगी। इस सीट के लिए 10 से 17 अगस्त के बीच होगा नामांकन, वहीं 21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तारीख है। पांच सितंबर को होगी वोटिंग तो 8 सितंबर को मतगणना होगी।

Breaking News

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून/ बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई उत्तराखंड की बागेश्वर विधान सभा के उपचुनाव लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।

उपचुनाव की अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की जाएगी। पांच सितंबर को वोटिंग होगी। इस सीट के लिए 10 से 17 अगस्त के बीच होगा नामांकन, वहीं 21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तारीख है। पांच सितंबर को होगी वोटिंग तो 8 सितंबर को मतगणना होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

किसे टिकट देगी बीजेपी ?

बागेश्वर विधानसभा सीट पर चंदनराम दास के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर लोगों की नजर टिकी है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी सहानुभूति का कार्ड खेल सकती है। सबसे पहले नंबर दास की पत्नी पार्वती दास का हो सकता है। भाजपा दिवंगत नेताओं की पत्नियों को महत्व देती रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भाजपा के कद्दावर नेता प्रकाश पंत का है। उनके निधन पर उनकी पत्नी चंद्रा पंत को भाजपा ने टिकट दिया था।

इस लिहाज से देखा जाए तो स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास उनकी उत्तराधिकारी हो सकती हैं। बहुत कुछ उनकी (पार्वती दास) इच्छा पर भी निर्भर रहेगा। बहरहाल दास का उत्तराधिकारी दास के ही परिवार से आने की संभावना जताई जा रही है। दास के पुत्र गौरव दास भी पिता की विरासत संभाल सकते हैं। विरासत की बात बहुत हद तक भाजपा संगठन के रुख पर निर्भर रहेगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">