बागेश्वर उपचनाव पर CM धामी ने दिया बड़ा बयान, आंकड़े भी दे रहे हैं संकेत!

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने प्रचारकों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि बागेश्वर विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी छोड़कर आए बसंत कुमार पर दांव खेला है तो वहीं भाजपा ने पार्वती दास को मैदान में उतारा हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने प्रचारकों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि बागेश्वर विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी छोड़कर आए बसंत कुमार पर दांव खेला है तो वहीं भाजपा ने पार्वती दास को मैदान में उतारा हैं।

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। सीएम ने कहा कि वहां की जनता विकास के लिए वोट देगी। यह चुनाव असमय आ गया। चंदनराम दास वहां से चार बार चुने गए। उन्होंने क्षेत्र का दास बनकर सेवा की। बड़ी संख्या में काम किए और बहुत से कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों को सरकार के स्तर पर मंजूरी दी गई है। बागेश्वर क्षेत्र को सरकार प्राथमिकता में लेगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सीएम ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास सज्जन महिला हैं। उन्होंने चंदन रामदास के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। वहां की जनता का चंदन राम से विशेष लगाव रहा है। यह नामांकन के दौरान देखने को मिला। हजारों की संख्या लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

बता दें कि अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा 2022 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्व. चंदन राम दास 12,141 मतों के बड़े अंतर से जीते थे। उन्हें 32,211 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 20,070 मत मिले। लेकिन इस बार रंजीत भाजपा में शामिल हो गए हैं। तीसरे नंबर पर आप के बसंत कुमार को 16,109 मत मिले। ऐसे में जहां भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को अपनी तरफ से युद्ध में उतार रही है तो वहीं दो बार चुनाव हारे बसंत कुमार भी इस बार पासा पलट सकते हैं। पांच सितंबर को उनके भाग्य का फैसला मतदान ईवीएम से करेंगे। आठ सिंतबर को मतगणना होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">