केंद्र सरकार ने ठप किया उत्तराखंड का विकास: मुख्यमंत्री

सतत संकल्प विकास यात्रा के गरुड़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया। हम लगातार केंद्र सरकार से विकास कार्यों के लिए
 

सतत संकल्प विकास यात्रा के गरुड़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया। हम लगातार केंद्र सरकार से विकास कार्यों के लिए धन देने की बात कह रहे हैं, लेकिन केंद्र हमारी बात नही सुन रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए। सरकार ने गांव के गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाये लागू की। प्रदेश की जनता सब जानती है। आगामी चुनाव में जनता विकास के नाम पर कांग्रेस को दोबारा सत्ता में अवश्य लाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने व संचालन ब्लाक अध्यक्ष रंजीत डसीला ने किया।