उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता

 
 

बागेश्वर ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। यह झटका सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया।

सुबह-सुबह आए झटकों के कारण कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप हल्की तीव्रता का था और जिले की किसी भी तहसील या गांव से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।