हरियाणा से पहाड़ में सप्लाई हो रही थी अवैध शराब, बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की बागेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अवैध शराब औऱ मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बागेश्वर पुलिस ने शुक्रवार को कौसानी-बागेश्वर मोटर मार्ग मे पंचास तिराहे के पास सघन वाहन चैकिंग के दौरान वाहन टाटा
 

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की बागेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अवैध शराब औऱ मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बागेश्वर पुलिस ने शुक्रवार को कौसानी-बागेश्वर मोटर मार्ग मे पंचास तिराहे के पास सघन वाहन चैकिंग के दौरान वाहन टाटा सफारी HR-02-T-2355 से 22 पेटी(264 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की।

साथ ही पुलिस ने मौके से प्रदीप पुत्र धरमवीर, सुनील पुत्र नरेश निवासीगण ग्राम व पो0 अटाला थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1,32,000/-रूपये(एक लाख बत्तीस हजार) आंकी गयी है। 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost