उत्तराखंड | खाई में गिरी मैक्स, दो लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

बागेश्वर(उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार को कपकोट से सूपी जा रही एक मैक्स खाई में गिर गई।जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक मैक्स करीब 4:15 बजे कपकोट से सूपी गांव जा रही थी। मुनार बैंड के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे
 

बागेश्वर(उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार को कपकोट से सूपी जा रही एक मैक्स खाई में गिर गई।जिसमें  दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक  मैक्स करीब 4:15 बजे कपकोट से सूपी गांव जा रही थी। मुनार बैंड के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई। गंभीर रूप से घायलों को कपकोट अस्पताल से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने तीन यात्रियों को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost