उत्तराखंड | अंगीठी की गैस से दम घुटने से पति-पत्नी की मौत

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर में कांडा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।यहां अंगीठी के धुएं से दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नेपाल निवासी दंपती क्षेत्र के ग्राम सानिउडियार में मजदूरी का काम करते थे। वे गांव में ही झोपड़ी में रहते थे। बुधवार सुबह नौ बजे तक जब वे
 

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर में कांडा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।यहां अंगीठी के धुएं से दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक नेपाल निवासी दंपती क्षेत्र के ग्राम सानिउडियार में मजदूरी का काम करते थे। वे गांव में ही झोपड़ी में रहते थे। बुधवार सुबह नौ बजे तक जब वे झोपड़ी से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने पास जाकर देखा तो दोनों मृत पड़े थे।

सूचना पर कांडा के एसओ खुशवंत सिंह मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा भरा। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात मजदूरों ने झोपड़ी में अंगीठी जलाई थी। इसके धुएं से दोनों का दम घुट गया होगा।हालाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost