उत्तराखंड- मेहंदी की रस्म के बादअचानक लापता हुई दुल्हन, आज आनी थी बारात

 
 

पौड़ी गढ़वाल.(उत्तराखंड पोस्ट) पौड़ी गढ़वाल के एक गाँव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवती की आज बुधवार को शादी होनी थी। सोमवार रात मेहंदी की रस्म के बाद दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई। बेटी के विदाई की खुशियां उस समय चिंताजनक दुख में बदल गईं।

 

परिजनों ने उसे हर संभावित स्थल पर खोजा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पौड़ी पुलिस को दुल्हन के जीजा ने तहरीर दी, तहरीर में जीजा ने बताया है कि उसकी साली का शादी समारोह मेरे घर में आयोजित हो रहा था।

 

बीते सोमवार रात साली की मेहंदी की रस्म संपन्न हुई जिसके बाद मंगलवार को सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो देखा कि दुल्हन अपने कमरे में नहीं है। आसपास खोजबीन की तो वह कहीं नहीं मिली और उसका फोन भी स्विच ऑफ आया। उन्होंने बताया कि बुधवार को बारात रुद्रप्रयाग से आनी थी। पुलिस ने जीजा की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दुल्हन की तलाश में जुट गई है।