उत्तराखंड- यहां नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत,परिजनों में कोहराम

अल्मोड़ा से दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
 

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट)  अल्मोड़ा से दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक ग्राम बख निवासी भावना नेगी(17) और उसका भाई आदित्य नेगी (16) सोमवार को नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे, जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सूचना पर पंहुची पुलिस व एसडीआरएफ ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। वहीं रात करीब 1 बजे विश्वनाथ से करीब डेढ़ किमी दूरी पर नदी से दोनों के शव बरामद किए गए है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित किया गया।

 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।