बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस पलटी,मची चीख -पुकार

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर मिली है। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई।
 
 पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर मिली है। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

हादसा धारी देवी के पास चमधार में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बस में 30 यात्री सवार थे। जो बदरीनाथ यात्रा से वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। कई यात्रियों कों गंभीर चोटें आई है।

 हादसे होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। तब तक पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  इसमें से एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

हादसे की वजह बस तेज रफ्तार में होना बताई जा रही है।  गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।