फ्लाईओवर से उड़ते हुए नीचे सड़क पर गिरी कार, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

हैदराबाद (उत्तराखंड पोस्ट) हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाले हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यहां पर एक कार फ्लाईओवर से गिरते हुए सड़क पर आ गिरी। फ्लाईओवर से कार के गिरने से एक पैदल चल रहे यात्री की मौत हो गई है जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसा हैदराबाद
 

हैदराबाद (उत्तराखंड पोस्ट) हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाले हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यहां पर एक कार फ्लाईओवर से गिरते हुए सड़क पर आ गिरी। फ्लाईओवर से कार के गिरने से एक पैदल चल रहे यात्री की मौत हो गई है जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

हादसा हैदराबाद के रायदुर्गम के फ्लाईओवर पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक तेज गति से चल रही लाल रंग की कार अचानक नीचे बीच सड़क पर आ गिरती है।

कार के गिरने से वहां के आसपास के लोगों में दहशत फैल जाती है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। ठीक उसी समय इस कार के थोड़ी दूरी पर एक बाइक दिख रही है जिस पर 2 लोग सवार हैं। ये लोग खुशकिस्मत वाले रहे कि इनके ऊपर कार नहीं गिरी।

नीचे देखिए वीडियो- 

allowfullscreen

ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन के मेयर ने हादसे में मारी गई महिला के परिजन को 5 लाख मुआवजे के रूप में दिए जाने का ऐलान किया है। साथ हादसे में घायल लोगों के इलाज कराने की बात कही गई है। यह फ्लाईओवर 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost