200 करोड़ की शादी | स्विटजरलैंड से आए 5 करोड़ के फूल, यहां देखिए सेट की भव्य तस्वीरें

औली (उत्तराखंड पोस्ट) औली में होने वाली गुप्ता बंधुओं की शाही शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इस हाईप्रोफाइल शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है क्योंकि इस शादी में 200 करोड़ रूपए खर्च होने जा रहे है। बता दें कि उद्योगपति अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी 20 जून को
 

औली (उत्तराखंड पोस्ट) औली में होने वाली गुप्ता बंधुओं की शाही शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इस हाईप्रोफाइल शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है क्योंकि इस शादी में 200 करोड़ रूपए खर्च होने जा रहे  है।

बता दें कि उद्योगपति अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी 20 जून को और उनके भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी 22 जून को होगी। उत्तराखंड में शादी कराने की बात पर गुप्ता परिवार का कहना है कि उनका बद्रीनाथ देवभूमि से बहुत लगाव है। इसी वजह से वे यहां शादी करना चाहते थे। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया।

नीचे जानें शादी के बारे में बड़ी बातें –

  • शादी के लिए बाहुबली मूवी जैसे भव्य सेट तैयार किए गए हैं।
  • शादी में सजावटी के लिए स्विटजरलैंड से फूल मंगवाए गए हैं। इन पर करीब 5 करोड़ तक खर्च किए गए हैं।
  • बॉलीवुड से लेकर हर क्षेत्र की मशहूर हस्तियां इस शादी में शिरकत करने वाली हैं। इनमें स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, बॉलीवुड से सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैलाश खेर जैसी हस्तियां शामिल हैं।
  • शादी में आने वाले मेहमानों के लिए हेलिकॉप्टर की भी व्यवस्था की गई है। लेकिन हेलिकॉप्टर की लैंडिंग जोशीमठ में की जा रही है। जोशीमठ में उतरकर गाड़ी और रोपवे के जरिये मेहमान औली पहुंच रहे हैं।
  • वहीं, आसपास के गावों के लोगों में भी इस शादी समारोह को लेकर काफी उत्सुकता है। शादी समारोह को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
  • शादी से पूर्व गुप्ता बंधुओं ने जोशीमठ के दो गावों के लोगों के लिए भोज और दान-दक्षिणा की व्यवस्था भी की। गुप्ता बंधुओं का परिवार ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

नीचे देखिए शादी के सेट की तस्वीरें-

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost