जोशीमठ में प्रभावितों से बोले धामी- एक-एक पल की रिपोर्ट लेने आया हूं

जोशीमठ में अंतरिम मुआवजे के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर बुधवार को जोशीमठ पहुंचे। बुधवार की रात जोशीमठ में रात्रि प्रवास किया। धामी ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान धामी प्रभावितों से भी मिले और उनको भरोसा भी दिलाया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जोशीमठ (उत्तराखंड पोस्ट) जोशीमठ में अंतरिम मुआवजे के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर बुधवार को जोशीमठ पहुंचे। बुधवार की रात जोशीमठ में रात्रि प्रवास किया। धामी ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान धामी प्रभावितों से भी मिले और उनको भरोसा भी दिलाया।

सीएम धामी ने प्रभावितों से मिलकर कहा कि एक-एक पल की रिपोर्ट लेने आया हूं। मेरी पहली चिंता आज सिर्फ जोशीमठ है। सुबह से कई कार्यक्रम लगे थे। लेकिन उन्हें लगा कि इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ रहना चाहिए। भू-धंसाव से प्रभावित प्रत्येक परिवार को राहत देना सरकार का पहला लक्ष्य है। सभी भवनों को तोड़ना सरकार का लक्ष्य नहीं है। सरकार ने प्रभावितों के पुनर्वास व मुआवजे के लिए कमेटी बना दी है।  सीएम धामी ने कहा कि पल पल के घटनाक्रम और कार्रवाई पर केंद्रीय नेतृत्व नजर बनाए हुए है। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह वे वह लगातार संपर्क में हैं। हालातों के बारे में अहम जानकारियां साझा कर रहे हैं। सीएम धामी ने बताया कि केंद्र सरकार भी न केवल इस भूगर्भीय-प्राकृतिक संकट के समय, राहत व बचाव कार्यों पर करीबी नजर रख रही है बल्कि हमारी आवश्यक सहायता भी कर रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री दूसरी बार ग्राउंड जीरो पर उतरे है। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों के बीच जाकर यह संदेश का प्रयास किया कि कठिन समय में सरकार साथ खड़ी है। बता दें कि मुआवजे को लेकर प्रभावित परिवार सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से असुरक्षित भवनों को गिराने की कार्रवाई का लोग विरोध कर रहे हैं। प्रभावितों के गुस्से को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी खुद ने ही मोर्चा संभाला है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">