उत्तराखंड में बहुत बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड से एक बुरी ख़बर मिल रही है। चमोली जिले के जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार सभी 12 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से एक बुरी ख़बर मिल रही है। चमोली जिले के जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार दो महिलाओं और 10 पुरुषों, सभी 12 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई मे गिरा है, जिसमे 10-12 व्यक्ति सवार थे। घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

SDRF ने बताया कि जनपद चमोली के दुमक मार्ग पर ग्राम पल्ला जखोल में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा  तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर युद्धस्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

UPDATE- इस खबर में बड़ा अपडेट है कि इस हादसे में वाहन में सवार 2 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई है और सभी के शव को SDRF ने खाई से बरामद कर लिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">