जोशीमठ में मुश्किल भरे हो सकते हैं आने वाले चार दिन, मौसम विभाग से आई ये खबर

जोशीमठ में आने वाले चार दिन भारी हो सकते है। दरअसल, मौसम विभाग ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन चार दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जोशीमठ (उत्तराखंड पोस्ट)

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश, वहीं 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रभावित इलाके जोशीमठ में सरकार, शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी रहने की संभावनाएं थोड़ी कम हैं, जो राहत की बात है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में घना कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">