औली में 200 करोड़ की शाही शादी। ऐसे हुई अजय गुप्ता के बेटे की शादी, तस्वीरों में देखिए रॉयल अंदाज

औली (उत्तराखंड पोस्ट) औली में हो रही 200 करोड़ की शादी पर दुनियाभर की नजरें है। गुरुवार को अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी औली के क्लिप टॉप क्लब का नजारा देखने लायाक था। क्लिप टॉप क्लब को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सुबह सात बजे से ही शादी की चहल-पहल शुरू हो
 

औली (उत्तराखंड पोस्ट) औली में हो रही 200 करोड़ की शादी पर दुनियाभर की नजरें है। गुरुवार को अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी औली के क्लिप टॉप क्लब का नजारा देखने लायाक था।

क्लिप टॉप क्लब को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सुबह सात बजे से ही शादी की चहल-पहल शुरू हो गई थी। गुप्ता बंधुओं और नाते-रिश्तेदार सिर पर पगड़ी और आकर्षक शेरवानी में नजर आ रहे थे। सुबह ठीक साढ़े नौ बजे गाजे बाजे के साथ दूल्हा सूर्यकांत सफेद घोड़े पर सवार होकर करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित शादी मंडप में पहुंचे। दुल्हन कृतिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। लहंगे पर सिल्वर और गोल्डन दोनों तरह का वर्क था। वहीं सूर्यकांत ने फिरोजी और गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। साथ में करीब तीन सौ मेहमान भी शादी समारोह स्थल में पहुंचे।

यहां तीन घेरे में कुर्सियां लगाई गई थीं। सबसे पहले घेरे में गुप्ता बंधुओं का परिवार, दूसरे घेरे में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री बालकृष्ण, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ ही गुप्ता बंधुओं के परिजन बैठे थे। तीसरे घेरे में गुप्ता बंधुओं के करीबी लोग बैठे थे।

समारोह स्थल के इर्द-गिर्द बारह स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें स्थानीय और बाहर से पहुंचे मेहमान विराजमान थे। ठीक साढ़े दस बजे कर्क लग्न में वेद मंत्रोच्चारण के साथ मंडप में शादी की रस्में शुरू हुई। दोपहर में बारह बजकर बीस मिनट पर दुल्हन कृतिका सिंघल अपने पिता दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल और परिजनों के साथ शादी मंडप में पहुंची। करीब सवा दो घंटे में विवाह की रस्में पूरी हुई। वैदिक मंत्रों की मनमोहक ध्वनि के साथ 101 ब्राह्मणों ने शादी संपन्न कराई।

दोपहर डेढ़ बजे शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री बालकृष्ण दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए शादी मंडप में पहुंचे। इसके बाद तो गुप्ता बंधुओं और सिंघल परिवार ने एक दूसरे से विदाई ली। कृतिका की बहन अनन्या अपनी बहिन से लिपटकर रो पड़ी। पौने दो बजे दूल्हा और दुल्हन विशेष वाहन से क्लिप टॉप क्लब पहुंचे।

शादी समारोह संपन्न होने के बाद शाम साढे चार बजे दूल्हा सूर्यकांत और दुल्हन कृतिका जोशीमठ तहसील में दस्तावेजों को पूर्ण करवा कर वर-वधू का ऑन लाइन वैवाहिक पंजीकरण करवाया।

बृहस्पतिवार को फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ भी देर शाम को औली पहुंचीं। शादी समारोह में देर शाम पहुंचीं अभिनेत्री कटरीना कैफ ने शानदार प्रस्तुति भी दी। जबकि टीवी कलाकार सुरभि ज्योति, गायक बादशाह और अभिजीत बृहस्पतिवार को शादी समारोह में मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, प्रसिद्ध पंजाबी रैपर बादशाह और गायक व इंडियन ऑइडल शो के विजेता अभिजीत सावंत, गायक कनिका कपूर, बांबे रॉकर्स बैंड और गायक कैलाश खेर भी शामिल हुए।

नीचे देंखें तस्वीरें- 

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost