उत्तराखंड | क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कर्णप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर चमोली पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में पुलिस लगातार होम क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखा रही। साथ ही होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही
 

कर्णप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर चमोली पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में पुलिस लगातार होम क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखा रही। साथ ही होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने एक व्यक्ति मनोज प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी सेमी ग्वाड़, कर्णप्रयाग के विरुद्ध होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन ना करने पर कोतवाली कर्णप्रयाग में सुसंगत धराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं उक्त व्यक्ति को मेडिकल टीम की सहायता से फैसिलिटी क्वारंटाइन किया गया।

साथ ही पुलिस ने अपील की है कि अन्य जनपदों एवं अन्य राज्यों से आये सभी प्रवासी होम क्वारंटाइन का उल्लंघन ना करें अन्यथा आपके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/