चार धाम यात्रा से संबंधित सभी सुविधाएं दुरूस्त करने के निर्देश

शीतकालीन चारधाम यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित किये जाने हेतु जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने आज जिला सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुये कहा कि शीतकालीन यात्रा को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाऐं दुरूस्त रखना सुनिश्चित करें। यात्रा मार्गो की समीक्षा करते हुये बी0आर0ओ0
 

शीतकालीन चारधाम यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित किये जाने हेतु जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने आज जिला सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुये कहा कि शीतकालीन यात्रा को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाऐं दुरूस्त रखना सुनिश्चित करें।

यात्रा मार्गो की समीक्षा करते हुये बी0आर0ओ0 को यातायात हेतु मार्गो को ठीक रखने के निर्देश दिये, शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, युवा कल्याण एंव होमगार्ड विभाग को समुचित व्यवस्था के निर्देश दिये। पेयजल, विद्युत की सुचारू रूप से आपूर्ति के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

शीतकाल यात्रा में अधिक से अधिक यात्री आयें इसके लिए उन्होंने जी0एन0वी0एन0, पर्यटन तथा सम्बन्धित तहसीलदार को पाम्पलेट, होर्डिगं एंव बैनर के माध्यम से वृहद प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग से सम्बन्धित होटल व्यवसाईयों के साथ बैठक आहूत कर यात्रियों को न्यूनतम दर पर आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस सम्बन्ध में उन्होंने यात्रा मार्गो, धार्मिक स्थलों एंव पर्यटन स्थलों का पूर्ण विवरण सहित पाम्पलेट प्रकाशित कर होटलों में वितरित करने के निर्देश दिये ताकि आने वाले यात्रियों को यात्रा मार्गो की पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके।

उन्होने गढवाल मण्डल विकास निगम को छूट दर पर होटल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये तथा स्थानीय व्यंजनों को भोजन के साथ परोसने की सलाह दी। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी, डा0 शिव कुमार बरनवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।