चमोली के विकास को मिली रफ्तार: CM धामी ने दी ₹155 करोड़ की 63 योजनाओं की बड़ी सौगात!
चमोली (Uttarakhand Post) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े' के तहत ₹155.36 करोड़ की कुल 63 विकास योजनाओं की सौगात दी है। इस कार्यक्रम के तहत ₹113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास और ₹41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार जनपद के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रमुख शिलान्यास योजनाएं (कुल ₹113.99 करोड़, 36 योजनाएं)- इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य चमोली में सड़क कनेक्टिविटी, पुलों का निर्माण, सिंचाई और बाढ़ सुरक्षा को मजबूत करना है:
-
पुल एवं मार्ग निर्माण:
-
जोशीमठ-नीति मार्ग के जुग्जू में स्टील ट्रस पुल: ₹4.34 करोड़
-
लंगसी-द्वींग-तपोवन-लांजी-पोखनी मोटर मार्ग पर 78 मीटर लोह सेतु: ₹9.62 करोड़
-
मैहलचौरी-सिलंगना घनियाली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण: ₹85.24 लाख
-
चांदनीखाल-रड़वा-काण्डई-रेंसू मोटर मार्ग विस्तार: ₹2.20 करोड़
-
विशालखाल-देवीखेत-बांमेश्वर मोटर मार्ग: ₹2.57 करोड़
-
गोगनापानी-भडूड़ा मोटर मार्ग: ₹4.05 करोड़
-
गोपेश्वर-पोखरी-बछेर मोटर मार्ग: ₹4.71 करोड़
-
नौटी-चौण्डली-ल्यूथा मार्ग: ₹6.99 करोड़
-
हरनीचक-मुन्दोली मार्ग: ₹7.42 करोड़
-
थराली-घाट (डुंग्री) मार्ग: ₹9.36 करोड़
-
लौहाजंग-वॉक मार्ग: ₹3.50 करोड़
-
तेलाण मार्ग पर स्टील गर्डर सेतु: ₹1.95 करोड़ एवं ₹2.00 करोड़
-
अन्य स्टील गर्डर सेतु: ₹3.32 करोड़ एवं ₹2.33 करोड़
-
-
सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा एवं अन्य अवसंरचना:
-
नन्दानगर की 13 पर्वतीय नहरों का पुनरोद्धार: ₹2.51 करोड़
-
विभिन्न बाढ़ सुरक्षा योजनाएं: ₹3.40 करोड़, ₹4.08 करोड़, ₹4.59 करोड़, ₹2.16 करोड़, ₹1.83 करोड़, ₹3.52 करोड़ एवं ₹6.83 करोड़
-
डायट गौचर अनुरक्षण: ₹2.60 करोड़
-
मॉडल राजकीय पशु चिकित्सालय नन्दप्रयाग: ₹4.36 करोड़
-
पशु चिकित्सालय तलवाड़ी: ₹98.45 लाख
-
सेम-तोप में सामुदायिक भवन एवं पार्किंग: ₹3.03 करोड़
-
राइंका उज्ज्वलपुर भवन: ₹2.88 करोड़
-
नन्दानगर पार्किंग: ₹3.20 करोड़
-
प्रमुख लोकार्पण योजनाएं (कुल ₹41.37 करोड़, 27 योजनाएं)- इन पूरी हो चुकी योजनाओं से स्थानीय स्तर पर खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा:
-
सड़क एवं मार्ग अपग्रेडेशन:
-
गैरसैंण मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स: ₹1.42 करोड़
-
सेमी-मासों मोटर मार्ग: ₹2.71 करोड़
-
हापला-गुड़म-नैल-नौली मोटर मार्ग: ₹2.34 करोड़
-
नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग का डामरीकरण: ₹1.15 करोड़
-
तेफना-कण्डारा मोटर मार्ग अपग्रेडेशन: ₹5.63 करोड़
-
कुलसारी-गैरवारम मोटर मार्ग अपग्रेडेशन: ₹9.32 करोड़
-
लोल्टी-मालबज्वाड़-पास्तोली मोटर मार्ग: ₹7.75 करोड़
-
-
स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खेल:
-
BPHU पोखरी एवं जिला चिकित्सालय चमोली में DIPHL भवन: ₹50-50 लाख
-
विभिन्न विद्यालयों में पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशालाएं: ₹21.84 लाख से ₹26.77 लाख तक
-
स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दो कोर्ट का बैडमिंटन हॉल: ₹2.45 करोड़
-
-
पर्यटन, मत्स्य एवं सहकारी विकास:
-
बैरागना ट्राउट इंडोर हैचरी: ₹3.50 करोड़
-
कल्पेश्वर पाथवे एवं आर्क ब्रिज: ₹40.50 लाख
-
पाण्डुकेश्वर बहुउद्देशीय सहकारी समिति भवन: ₹30 लाख
-