बारिश का कहर | दो जिलों में बादल फटने से भारी तबाही, महिला और बच्ची की मौत, 11 घर बहे, कई घायल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। गढ़वाल मंडल में दो जगह बादल फटा है जिसने भारी तबाही मचाई है। बताया गया कि बादल फटने से एक महिला, एक बच्ची की मौत हुई है और 11 घर बह गए हैं। वही दो महिलाएं मलबे में दबी हैं। एक लापता
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। गढ़वाल मंडल में दो जगह बादल फटा है जिसने भारी तबाही मचाई है। बताया गया कि बादल फटने से एक महिला, एक बच्ची की मौत हुई है और 11 घर बह गए हैं। वही दो महिलाएं मलबे में दबी हैं। एक लापता है व कई लोग घायल हुए हैं। लोग इन घटना को बादल फटना बता रहे हैं। जबकि प्रशासन का कहना है कि दोनों अतिवृष्टि की घटनाएं हैं।

जानकारी के मुताबिक चमोली जिले में कर्णप्रयाग के देवाल क्षेत्र के फल्दिया गांव में गुरुवार देर रात करीब 10.30 बजे अतिवृष्टि होने से भारी तबाही मच गई। गांव में भारी मात्रा में मलबा आ गया है। मलबे में फल्दिया गांव की दो महिलाओं के दबने की सूचना है।

बादलों ने यहां ऐसी तबाही मचाई है कि गांव में 11 मकान बह गए हैं। गाय, भैंस सहित खाने-पीने का सामान भी बह गया है।यहां के लोग भारी तबाही देखकर सहमें हुए है। बिजली और पानी की लाइन टूट चुकी है जिससे पूरे गांव में हाहाकार मचा है। पुलिस और एसडीएम केएस नेगी सहित पूरी प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

वहीं टिहरी जिले के घनसाली में भी बादलों ने कोहराम मचा दिया। यहां घनसाली पट्टी नैलचामी के धार गांव थाती में गुरुवार देर रात करीब एक बजे भारी अतिवृष्टि हुई। जिसमें एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई है। एक व्यक्ति लापता है और दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार मौके पर पहुंच गए हैं।

देर रात को अगस्त्यमुनि में मूसलाधार बारिश हुई। जिससे कई दुकानों और घरों में मलबा घुस गया। इतना हीं नहीं कई वाहन मलबे में दब गए। जिस कारण वाहनों को नुकसान पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। यहां एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost