उत्तराखंड | चमोली और रुद्रप्रयाग में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

चमोली/रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर आयी है। प्रदेश के दो जिले चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को चमोली में 4 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ, इसके
 

चमोली/रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर आयी है। प्रदेश के दो जिले चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को चमोली में 4 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ, इसके बाद करीब पांच बजे उखीमठ से रुद्रप्रयाग तक भी तेज झटके महसूस हुए।

बताया गया कि भूकंप का केंद्र चमोली के पास रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने का अभी इसका पता नहीं चल पाया है। भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost