उत्तराखंड | अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) चमोली में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग-कुजासू मोटर मार्ग पर रात करीब 8 बजे कर्णप्रयाग से कुजासू गांव के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।
 

चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) चमोली में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग-कुजासू मोटर मार्ग पर रात करीब 8 बजे कर्णप्रयाग से कुजासू गांव के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोहन सिंह (45) पुत्र रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह (72) पुत्र रतन सिंह, नंदन सिंह (75) पुत्र आलम सिंह, हीमा देवी (34) पत्नी कुलदीप सिंह, बिंदू देवी (35) पत्नी रमेश सिंह सभी ग्राम-कुजासू (पोखरी) के रूप में हुई है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost