‘लोकतंत्र’ नहीं, ‘नोटतंत्र’ पर भरोसा करती है BJP : हरीश रावत

चमोली में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोदी सरकार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। रावत ने बीजेपी पर राजनीतिक अस्थिरता व लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जिस
 

चमोली में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोदी सरकार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। रावत ने बीजेपी पर राजनीतिक अस्थिरता व लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जिस तरह से उत्तराखंड की सरकार को अस्थिर करने का काम किया है, उससे ना सिर्फ प्रदेश का विकास रूका है बल्कि देवभूमि की जनता का अपमान भी हुआ है। रावत ने आगे कहा कि कहा कि भाजपा ने जिस तरह से उत्तराखंड में दल-बदलुओं के माध्यम से गैर राजनीतिक हथकंडे अपनाए है वह भविष्य में उत्तराखंड की राजनीति के लिए सबसे घातक है। भाजपा पर आक्रमक नजर आ रहे हरीश रावत यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता को हथियाने के लिए लोकतंत्र के बजाय नोटतंत्र की प्रणाली अपनाकर विधायको को खरीदने का काम कर रही है, जो भाजपा के चाल चरित्र को बताने के लिये काफी है।